Dainik Athah

महिलाओं के सम्मान पर दोहरी राजनीति देश नहीं सहेगा :गौरव भाटिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष घिरा, गौरव भाटिया ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

गाजियाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर नवयुग मार्केट स्थित अनंत वन होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रेस वार्ता में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर विपक्ष दोहरी राजनीति कर रहा है, जिसे देश अब स्वीकार नहीं करेगा।

विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को अधिकार देने का विरोध किया

गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता का रहा है। जब भी महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बात आती है, दोनों दल विरोध के लिए एकजुट हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष इसे कमजोर करने और भ्रम फैलाने में जुटा है।

राहुल और अखिलेश पर भी बोला हमला

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव महिलाओं को अधिकार मिलने की राह में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा कोई भी राजनीतिक गठजोड़ देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने राहुल गांधी से महिलाओं से माफी मांगने की बात भी कही।

33 प्रतिशत आरक्षण पर विपक्ष पर सवाल

भाटिया ने कहा कि जो दल वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आज जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में पहल हो रही है, तब राजनीतिक स्वार्थ के चलते उसका विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी जैसे विषयों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर देश को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

समाज में जागरूकता के लिए संवाद जरूरी

कार्यक्रम के अंत में मयंक  गोयल  ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद समाज में जागरूकता लाने के लिए आवश्यक हैं।

प्रेस वार्ता में आशा  शर्मा , चैन पाल सिंह, प्रदीप चौधरी, नीरज शर्मा, करण शर्मा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, पवन सोम और आकाश गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *