Dainik Athah

भाजपा साजिश करके लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट करती है: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा साजिश करके लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट करती है। लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को नहीं मानती है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं एवं कार्यकतार्ओं से अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत के सामने भाजपा की एक नहीं चलने पायेगी। पीडीए की ताकत से भाजपा घबराई है। समाजवादी पार्टी भाजपा को लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देगी। हर स्तर पर मुकाबला करेगी। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए की हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी। पीडीए को हक और सम्मान मिलेगा।
यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। उसने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। हर विभाग हर कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी के कारण मंहगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रीपेड मीटर से जनता पीड़ित है। समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ है। भाजपा जनता को लूटने के लिए नए-नए तरीके लाती है। प्रीपेड मीटर भी उसी में से एक है। भाजपा ने पहले किसानों को नैनो यूरिया के माध्यम से लूटा। अब बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर के माध्यम से लूट रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भाजपा को हटाने के लक्ष्य के साथ जनता के बीच जाये। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा, तभी भ्रष्टाचार और महंगाई खत्म होगी, तभी नौकरी, रोजगार मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *