भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक के पिताजी एवं जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राधे श्याम पाठक आजमगढ़ से जनसंघ के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है और उन्होंने संगठन में भी विभिन्न दायित्वों पर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कान्ताकर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सत्यपाल सिंह सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृजबहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पद्म सेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुन्तला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित वाल्मीकि, बंसत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा, डीपी भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, महामेधानागर, अवनीश त्यागी, ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक जी के पिताजी श्री राधेश्याम पाठक जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
