यूपीएससी में डिप्टी एसपी में चयन होने पर
वीवीआईपी परिवार एवं त्यागी समाज के लिए आज विशेष दिन: प्रवीण त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। श्वेता त्यागी के यूपीएससी में डिप्टी एसपी के पद पर चयनित होने पर वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी ने उनके घर जाकर शुभकामनाएं दी।
श्वेता त्यागी का यूपीएससी में चयन होने पर बुधवार को सुबह प्रवीण त्यागी मुरादनगर स्थित श्वेता के घर पहुंचे। उन्होंने श्वेता के साथ ही उनके पिता महेश चंद त्यागी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि महेश चंद त्यागी भी वीवीआईपी परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि श्वेता त्यागी का यूपीएससी में चयन होना त्यागी समाज के साथ ही वीवीआईपी समूह के लिए विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर श्वेता समाज के साथ ही परिवार का सिर भी ऊंचा करेगी। इस मौके मुनेश त्यागी भी उपस्थित थे। श्वेता त्यागी रिश्ते में मुनेश त्यागी की भांजी भी है। उनका चयन होने पर पूरे त्यागी समाज में खुशी की लहर है।
