Dainik Athah

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने डाले रखा डेरा

पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर की थी पूरी तैयारी



अथाह ब्यूरो
लखनऊ/ जेवर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास के प्रति जनता के विश्वास और भारतीय जनता पार्टी के मजबूत जनाधार का सशक्त प्रमाण बनकर सामने आया। यह उद्घाटन केवल एक एयरपोर्ट का लोकार्पण नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए निवेश, रोजगार, कनेक्टिविटी और आधुनिक आधारभूत संरचना के नए युग की शुरूआत है।
भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर पूरी गंभीरता और सजगता के साथ तैयारी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगातार तीन बार जेवर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर यह रणनीति बनाई कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनसहभागिता हो और प्रधानमंत्री की जनसभा एक ऐतिहासिक जनसैलाब में परिवर्तित हो।
इसी प्रकार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रखा। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उद्घाटन समारोह में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम ने ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण किया।
भाजपा नेताओं का मानना है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भाजपा सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए नई पहचान देगा। एयरपोर्ट के शुरू होने से इस क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, उद्योगों को गति मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
भाजपा ने इस अवसर पर यह भी रेखांकित किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की यह नई तस्वीर केवल एक परियोजना तक सीमित नहीं है। रैपिड रेल, मेट्रो परियोजनाएं, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और अब लगभग तैयार गंगा एक्सप्रेसवे मिलकर पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल ने आधुनिक कनेक्टिविटी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है, जबकि मेट्रो परियोजनाओं ने शहरी क्षेत्रों में सुविधा, निवेश और जीवनस्तर को बेहतर बनाया है। वहीं गंगा एक्सप्रेसवे के शीघ्र उद्घाटन से पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक संपर्क और अधिक मजबूत होगा।
इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। इससे किसानों को बाजार, व्यापारियों को सुविधा, उद्योगों को आधारभूत संरचना और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब विकास की राजनीति का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है।
बाक्स

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई दृष्टि और नई दिशा दी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश के लिए उद्योग, व्यापार, पर्यटन, निर्यात और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। रैपिड रेल, मेट्रो परियोजनाएं, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और शीघ्र उद्घाटन की ओर बढ़ रहा गंगा एक्सप्रेसवे—ये सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को आधुनिक और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बना रहे हैं। इससे लाखों युवाओं को रोजगार, किसानों को बाजार और निवेशकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। भाजपा सरकार का संकल्प है कि उत्तर प्रदेश को विकास, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए।ह्व
चौधरी ने उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास, भाजपा सरकार की विकासपरक नीतियों के प्रति व्यापक समर्थन तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूत जनस्वीकृति का प्रमाण बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *