Dainik Athah

गौतमबुद्धनगर के दादरी से 2027 के लिए पश्चिम को साधेंगे अखिलेश यादव

29 को समाजवादी- समानता- भाईचारा रैली से

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों के कार्यकर्ता होंगे रैली में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के अगले ही दिन अखिलेश की रैली

गौतमबुद्धनगर जिला बर रहा 2027 की जंग का मैदान


अशोक ओझा
नोएडा/ गाजियाबाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के अगले ही दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गौतमबुद्धनगर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने का काम करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जेवर में ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है। मोदी जहां गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसी जिले की दादरी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा के प्रवक्ता राज कुमार भाटी गौतमबुद्धनगर जिले के साथ ही आसपास के जिलों का दौरा कर रहे हैं।
जिस प्रकार मोदी और अखिलेश यादव गौतमबुद्धनगर जिले से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं उससे यह पता चलता है कि दोनों की ही नजरें पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। मोदी इससे पूर्व हर चुनाव से पहले मेरठ की धरा से चुनावी शंखनाद करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इसके लिए गौतमबुद्धनगर को चुना है। यहीं पर अंतर्राष्टÑीय एयर पोर्ट भी बन रहा है। मोदी जहां एयरपोर्ट के लाभ बताने के साथ ही इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को होने वाले लाभ बतायेंगे, वहीं अखिलेश यादव के निशाने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार दोनों होगी।

38 जिलों के कार्यकर्ता पहुंचेंगे सपा की जनसभा में


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जहां पांच जिलों को शामिल किया गया है, वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव की जनसभा में पश्चिम के 38 जिलों को संदेश देने का काम किया जायेगा। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी बताते हैं जनसभा में पार्टी के कार्यकर्ता ही अधिक संख्या में भाग लेंगे। इस जनसभा के माध्यम से सपा प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम की जनता को 2027 के चुनाव के लिए बड़ा संदेश देंगे।

2012 के चुनाव से पूर्व नोएडा से ही साइकिल यात्रा शुरू की थी अखिलेश ने

बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा से ही साइकिल यात्रा शुरू कर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा की थी। इसका परिणाम भी मिला और चुनाव में सपा ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। अखिलेश यादव उसी प्रयोग को फिर दोहराने जा रहे हैं। यदि उनका प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में सपा की चुनावी यात्रा गौतमबुद्धनगर जिले से ही शुरू हुआ करेगी।

सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दादरी में 29 मार्च को होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस जनसभा के बाद प्रदेश से भाजपा की सरकार की विदाई तय है। इस जनसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। पीडीए का मुकाबला भाजपा नहीं कर पायेगी। उसकी पोल जनता के बीच खुल चुकी है।
राजकुमार भाटी, प्रवक्ता समाजवादी पार्टी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *