Dainik Athah

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 5 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया

विकास कार्यों मेंसड़क, नाली, लिंक रोड और पेयजल आपूर्ति से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रविवार को विकास कार्यों को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने करीब 5 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, लिंक रोड और पेयजल आपूर्ति से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

विधायक ने ग्राम शकलपुरा में 2 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनी पेयजल टंकी का भी उद्घाटन किया। इस टंकी से करीब 519 परिवारों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विधायक का स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक ने वृक्षारोपण कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि लोनी क्षेत्र के हर घर तक साफ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस तरह की योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

विधायक ने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नगरपालिका क्षेत्र में भी पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक और सरकार का आभार जताया और कहा कि पेयजल टंकी से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *