Dainik Athah

भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है: अखिलेश यादव


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी- रोजगार नहीं है। बड़ी तादात में पढ़े लिखे नौजवानों के पास काम नहीं है। भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकार के अंतिम साल में स्वास्थ्य मंत्री लाइन में लगकर छापा डालने का दिखावा कर रहे है। गरीबों को दवा-इलाज नहीं मिल रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं।


समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलो से बड़ी तादात में आये कार्यकतार्ओं एवं नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में गरीबों को समय पर न एम्बुलेंस मिलती है और न इलाज मिल रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों को मुसीबत में फँसा दिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट चरम पर है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएँ इस सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं। प्राथमिक स्कूल बंद क्यों किए गए? गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास कार्य अवरूद्ध कर दिया है। सिर्फ बजट की लूट चल रही है।

यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सभी करतूतों को जान चुकी है। जनता 2027 में भाजपा से मुक्ति के लिए तैयार है। विधान सभा प्रभाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। प्रदेश में युवाओं को नौकरी, रोजगार और किसानों की भलाई के लिए जनहित में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में उद्योग-धंधे लगेंगे खेती-बाड़ी और कारखानों को बढ़ावा देने से प्रदेश का विकास होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश फिर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *