पश्चिमी यूपी जिला महानगर कमेटियों को लेकर
दो दिन से लखनऊ में चल रही थी मैराथन बैठके
प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ ही संबंधित जिलों के प्रभारी और अध्यक्ष रहे मौजूद
अशोक ओझा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को जिला और महानगर कमेटियों की घोषणा का इंतजार है उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। अब घोषणा नवरात्र में संभव है।
बता दें कि भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कमेटियों का गठन अब तक नहीं हो सका। पिछले दो दिन से प्रदेश कार्यालय में कमेटियों के लिए मैराथन बैठके चल रही हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार पश्चिम क्षेत्र के दो चार जिलों को छोड़कर मंथन पूरा हो चुका है।
इसके बाद बृज और गोरखपुर को लेकर मंथन शुरू हुआ जो पूरा नहीं हो सका। सूत्र बता रहे हैं कि संसद सत्र चलने के कारण प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी वापस दिल्ली चले गए। अब उनकी वापसी के बाद ही फिर से चर्चा होने की संभावना है।
दो दिन से चल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंथन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, संबंधित जिलों के जिला ओर महानगर अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी मौजूद रहे।
जिस गति से बैठके चल रही है उससे यह लगता है कि नवरात्र तक कार्यकर्ताओं को इंतजार करना पड़ सकता है।
