Dainik Athah

आधुनिक वॉर रूम के जरिये एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने युद्ध स्तर पर शुरू की तैयारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए

मेरठ- सहारनपुर मंडलों के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से साधा जा रहा संपर्क

प्रति दिन अपने आॅफिस में दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं संग बना रहे रणनीति


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्रातक क्षेत्र के चुनाव में वैसे तो अभी करीब छह माह से ज्यादा का समय शेष है, लेकिन वर्तमान विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने अपनी तैयारियां अभी से तेज कर दी है। एक तरफ जहां अत्याधुनिक वॉर रूम में कार्यकर्ताओं की पूरी फौज लगी है, वहीं वे खुद भी मेरठ और सहारनपुर मंडलों के कार्यकर्ताओं संग बैठकर रणनीति बना रहे हैं।
बाक्स

दिनेश कुमार गोयल ने 24 साल का रिकार्ड किया था ध्वस्त
बता दें कि भाजपा ने एमएलसी स्रातक चुनाव जो दिसंबर 2020 में संपन्न हुए थे उसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिनेश कुमार गोयल ने पिछले 24 वर्ष का रिकार्ड ध्वस्त करते हुए चार बार के विजेता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के हेम सिंह पुंडीर को 27 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इतने बड़े अंतर से खुद पुंडीर भी कभी चुनाव नहीं जीत पाये थे।
बॉक्स

चुनाव नवंबर- दिसंबर में, लेकिन तैयारियां तेज
विधान परिषद के स्रातक एवं शिक्षक के चुनाव इसी वर्ष नवंबर अथवा दिसंबर में होने की उम्मीद है, लेकिन दिनेश कुमार गोयल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वे लगातार अपने आरकेजीआईटी कॉलेज स्थित अपने कार्यालय में लगातार कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से मिलकर चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। प्रति दिन उनके पास विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों लोग पहुंच रहे हैं।
बॉक्स

अत्याधुनिक वॉर रूम से हो रही तैयारी

आरकेजीआईटी कॉलेज में ही गोयल ने विधानपरिषद चुनाव के लिए वॉर रूम बनाया हुआ है। यहां पर दर्जनों लोग कंप्यूटर एवं मोबाइल के जरिये जहां मतदाता सूचियों पर नजर रख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अनेक लोग मतदाताओं से संपर्क में रहते हैं। मतदाताओं को यह भी बताया जाता है कि उनका वोट बन चुका है। इसके साथ ही पर्याप्त स्टेशनरी भी तैयार कर ली गई है।

जब से भाजपा कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मैं एमएलसी बना हूं तब से किसी भी दिन खाली नहीं बैठा। लगातार कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के संपर्क में रहता हूं। जो काम कार्यकर्ता अथवा मतदाता लेकर आते हैं उसे करवाने का भी पूरा प्रयास रहता है। रही बात चुनाव की तैयारियों की तो भाजपा साल के 365 दिन चुनाव लड़ती है। हम भी लगातार सक्रिय रहते हैं।
दिनेश कुमार गोयल, विधान परिषद सदस्य


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *