Dainik Athah

ममता बनर्जी के शासन में भ्रष्टाचार में डूबा पश्चिम बंगाल: केशव प्रसाद मौर्य



अथाह ब्यूरो
लखनऊ/ कोलकाता। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता आज परिवर्तन की अपेक्षा कर रही है।
मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन से उठता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता ही तय करती है कि राज्य की दिशा और दशा क्या होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल की जनता आने वाले समय में सुशासन, विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य देश के हर राज्य में पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन स्थापित करना है, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लग सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *