अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि क्या ‘भेदकारी भाजपा’ के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे।
अखिलेश यादव ने कहा कि अपने ऊपर लगे मुकदमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं लेकिन जो पाप उन्होंने किये हैं, उसके मुकदमे ऊपर वाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं, उससे वो कैसे बचेंगे? इतना अन्याय और पाप करके कोई सो कैसे सकता है?
उन्होंने कहा कि नाइंसाफी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। एकतरफा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है। भाजपा राज में बुलडोजर नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफी कर रही है, अब उसकी हार सामने है। भाजपाई अन्याय हारेगा। भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें। साजिश से बड़ी ह्यसच्चाईह्ण होती है।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है।
