वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर भाजपा की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला
कांग्रेस और इंडी गठबंधन को विकसित भारत और भगवान श्रीराम के नाम से इतनी नफरत क्यों है: पंकज चौधरी
एसआईआर के साथ ही वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान में भी जुटना है: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी वीबी-जी राम जी अधिनियम में निहित गांव, गरीब और किसान के चहुंमुखी विकास, आर्थिक उन्नति और समृद्धि की प्रतिबद्धता को लेकर गांव, गली, मजरो, चौपालों पर पहुंचकर जनसंवाद करेगी। एनडीए की कार्यशाला में केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सुभासपा अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 से गांव के विकास और गरीब की आर्थिक उन्नति पर संवाद किया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री सुरेन्द्र नागर, प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह तथा निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।
केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वीबी-जी राम जी विकसित भारत की मजबूत नींव साबित होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार हो सकता है, जब ग्रामीण भारत विकसित होगा। इसी सोच के साथ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी जैसे दूरदर्शी कानून को लाया गया है। यह केवल रोजगार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने ग्रामीण योजनाओं को केवल कागज, वोट बैंक और भ्रष्टाचार तक सीमित रखा। वीबी-जी राम जी ने इस सोच को बदला है। इसमें रोजगार के साथ स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, गांवों में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल मैदान, सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाएँ, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण की तकनीक आधारित निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था की गई है।

रिजिजू ने कहा कि विरोधियों के पास जब तर्क नहीं होते, तो वे भ्रम और झूठे नैरेटिव फैलाते हैं। कभी नाम बदलने का डर, कभी अधिकार छिनने की अफवाह। वीबी-जी राम जी किसी का अधिकार छीनने का नहीं, बल्कि हर गांव, हर परिवार को सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है कि हर गांव, हर घर तक सही जानकारी पहुँचाएँ एक-एक प्रावधान को सरल भाषा में समझाए,ँ संगठनात्मक मजबूती के साथ दुष्प्रचार का जवाब दें। श्री रिजिजू ने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ता ठान लें, तो विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे कोई भी भ्रम, कोई भी झूठ टिक नहीं पाएगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि विकसित भारत वीबी-जी राम जी मजदूर किसान और गांव के विकास का मंत्र है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार का अंत है। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी से भ्रष्टाचार खत्म होगा गांव का विकास होगा ग्रामीण क्षेत्र में नए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े होंगे। जब गांव का विकास होगा तो देश का भी विकास होगा और देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 11 वर्षों में ग्रामीण भारत की दशा और दिशा दोनों को बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, यह केवल आंकड़ा नहीं बल्कि नीतियों की सफलता और गरीब के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर गरीब को रोजगार मिले, उसकी गरिमा का सम्मान हो और विकास का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को विकसित भारत और भगवान श्रीराम के नाम से इतनी नफरत क्यों है? कांग्रेस चाहे कितनी भी साजिशें कर ले, भारत 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा। इस संकल्प को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को हर वर्ष 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। वन क्षेत्रों में कार्य करने वाले कामगारों को अतिरिक्त 25 दिन का रोजगार मिलेगा। काम के दिन बढ़ेंगे और साथ ही मजदूरी का भुगतान भी पहले से कहीं अधिक तेज होगा। मनरेगा के विपरीत, इस नए कानून में हर सप्ताह भुगतान का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यशाला में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन की योजनानुसार गांव-गांव व जन-जन तक वीबी-जी राम जी से आमजन को मिलने वाले लाभ के बारे में बताकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ का पदार्फाश करें।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने वीबी-जी राम जी के मूल भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होनें कहा कि मनरेगा 2006 में प्रारंभ हुई। हम महात्मा गांधी जी के विरोधी नहीं, उनके नाम पर लूट करने वाली कांग्रेस की योजनाओं के विरोधी हैं। मनरेगा में 11 लाख करोड़ गटक गए और विकास नहीं हुआ, हम इसके विरोधी हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी एक ऐसी पहल है जो गरिमा, विकास और विश्वास को साथ लेकर चलती है।
प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हमारा ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनेगा। इसी लक्ष्य को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत-जी राम जी जैसे दूरदर्शी कानून को देश के सामने रखा गया है। यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में स्थायी विकास, मजबूत बुनियादी ढांचा और सम्मानजनक जीवन की नींव रखती है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 संसद में पारित हुआ। यह विधेयक ग्रामीण विकास को गति देगा। इस अधिनियम से देश की अर्थव्यस्था भी मजबूत होगी और श्रमिको की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस अधिनियम को हमें अभियान के रूप में लेकर हर गांव, गली, मजरे, टीले, चौपाल तक पहुंचना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि पिछले नवम्बर से हम सभी एसआईआर के काम में लगे हुए हैं। हमें एसआईआर के साथ ही वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान में भी जुटना है। दोनों ही अभियान महत्वपूर्ण है। इसलिए प्लानिंग के साथ सभी कार्यकतार्ओं को काम और समय का सदुपयोग करने की नीति पर काम करना हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कार्यशाला के पश्चात वीबी-जी राम जी की जिला कार्यशालाओं में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिला सम्मेलन आयोजित करेगी और सम्मेलनों के माध्यम से वीबी-जी राम जी पर श्रमिकों, गामीणों, ग्राम प्रधानोें, बीडीसी सदस्यों तथा किसानों के साथ संवाद करेगी। जिला सम्मेलनों में सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि तथा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित रहेगें।
