Dainik Athah

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बनाया गया केंद्रीय पर्यवेक्षक,

बिहार में विधायक दल के नेता का चुनाव

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री साघ्वी निरंजन ज्योति सह पर्यवेक्षक

यूपी की राजनीति में निकाले जा रहे निहितार्थ



अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मौर्य की नियुक्ति के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में निहितार्थ तलाशे जाने शुरू हो गये हैं।
भााजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पहले चुनाव के सह प्रभारी, अब केंद्रीय पर्यवेक्षक
केशव प्रसाद मौर्य को बिहार भाजपा विधान मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद यूपी की राजनीति में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मौर्य को पहले पार्टी ने बिहार चुनाव में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बिहार चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री को उनके साथ सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके बाद से ही चर्चाएं शुरू हो गई है कि केंद्रीय नेतृत्व मौर्य पर भरोसा कर रहा है तथा जल्द ही कुछ बड़ा उन्हें मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *