Dainik Athah

भाजपा सरकार में पूरी तरह से अराजकता है: अखिलेश यादव

  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हर क्षेत्र में बदइंतजामी है। सरकार पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा भेदभाव की राजनीति करती है। झूठ और झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। सरकार हर क्षेत्र में फेल हो गयी है। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवर हर रोज हमला कर लोगों को मार रहे हैं। अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
    यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में महिला अपराध और अपहरण के मामले देश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के पास झूठ और झूठे आंकड़ों के सिवा कुछ नहीं है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। प्रदेश में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे है। जमीनों पर कब्जा, गरीबों और दलितों के प्रति अन्याय, पीडीए पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। अपराधी तत्वों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह से अराजकता है। मुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण जनता को झूठे आंकड़ों से भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। विकास कार्य ठप्प है। बजट का लूट और बंदरबांट हो रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नाकामियों से ऊब चुकी है। जनता अब 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार सत्ता से हटेगी और समाजवादी सरकार आएगी तभी अस्पतालों की स्थिति में सुधार होगा।
    यादव ने कहा कि जनता जानती है कि समाजवादी सरकार में ही प्रदेश का विकास संभव है। लोगों को दवा-इलाज और सुविधाएं मिलेंगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी। बहन-बेटियों को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। हर वर्ग को न्याय मिलेगा। नौजवानों को नौकरी, रोजगार मिलेगा। जनता को भाजपा के झूठ, अन्याय, अत्याचार से मुक्ति मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *