मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से की भेंट
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन जाकर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी रविवार को राजभवन पहुंंचे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विवेकानंद और मोदी पुस्तक भेंट की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्यपाल को प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ ही प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
