Dainik Athah

नवरात्रि पर जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना के 160 परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

अथाह संवाददाता

 गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण जीडीए ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नवरात्रि के शुभ अवसर पर मधुबन बापूधाम योजना के कुल 160  आवंटियों के लिए  भूखण्डों को अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट किये जाने के पश्चात नये भूखण्डों का नम्बरिंग ड्रा मंगलवार को हिन्दी भवन, में जीडीए सचिव की अध्यक्षता में ड्रॉ समिति के सदस्यों एवं जनसामान्य की उपस्थिति में पूरी शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ।मधुबन बापूधाम के पॉकेट-ई0 में वर्ष 2010 से 2012 के मध्य शमशान घाट के समीप आवंटित भूखण्डों जिनमें 115 वर्ग मी0 के 50 भूखण्डों, 60 वर्ग मी0 के 89 भूखण्डों, 40 वर्ग मी0 के 21 भूखण्डों के आवंटियों  के द्वारा पिछले कई सालों से प्रभावित आवंटियों द्वारा प्राधिकरण से लगातार अनुरोध किया जा रहा था कि उन्हें वैकल्पिक स्थान प्रदान किया जाए। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा की और शीघ्र समाधान हेतु ठोस कदम उठाए। उनके निर्देश पर नई योजना के तहत लेआउट को दोबारा तैयार किया गया, जिसे प्राधिकरण बोर्ड से विधिवत अनुमोदन भी प्राप्त किया । उन्होंने कहाँ कि प्राधिकरण का लक्ष्य है कि हर आवंटी को ऐसा घर मिले जहाँ उनका परिवार सुरक्षित, स्वस्थ और गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सके।प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा, कि“आवंटियों का संतोष ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमें प्रसन्नता है कि हम नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर  परिवारों को राहत दे पा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *