भाजपा के राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल शनिवार को गाजियाबाद में
आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होगा सम्मेलन
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल शनिवार को गाजियाबाद में रहेंगे। वे आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘एक राष्टÑ- एक चुनाव’ पर विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस के प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा के राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल जो ‘एक राष्टÑ- एक चुनाव’ के राष्टÑीय प्रभारी भी है शनिवार को गाजियाबाद आयेंगे। वे सुबह दस बजे आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस आध्यात्मिक नगर में ‘एक राष्टÑ- एक चुनाव’ के मुद्दे पर विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए आईएमएस ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सुनील बंसल भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं। इस समय वे पूरे देश में ‘एक राष्टÑ- एक चुनाव’ से संबंधित कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं।
