पंचायत चुनाव की तैयारियों में संगठन की योजनानुसार
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को श्रावस्ती में मंडल अध्यक्षों व शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों, अभियानों, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों सहित नए कार्यकतार्ओं विशेषकर युवाओं और महिलाओं को सक्रिय कर संगठनात्मक कार्यों में लगाना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में लोककल्याण के ऐतिहासिक कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे संगठन की मजबूूत बूथ संरचना और पार्टी कार्यकतार्ओं द्वारा जनता के साथ सतत सम्पर्क और संवाद न सिर्फ पार्टी संगठन के विस्तार को गति देगा बल्कि हर चुनाव में भाजपा की जीत को भी सुनिश्चित करेगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ समिति के सभी सदस्यों व बूथ पर निवास करने वाले सभी पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में कार्य निर्धारण कर जवाबदेही तय करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जहां अभी पन्ना प्रमुख की नियुक्ति नही हुई है वहां पन्ना प्रमुख बनाते हुए हमें अपनी बूथ इकाई को सशक्त बनाने के लिए योजनापूर्वक कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन अपने अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच में है। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में संगठन की योजनानुसार प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकतार्ओं को सक्रिय होकर सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि हमें अपने कार्यक्रमों और अभियानों में अधिक से अधिक नए लोगों की भागीदारी हो इसके लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाकर अपने राजनैतिक हितों की पूर्ति की कोशिशों में लगे हुए हैं। ऐसे में हम सब पार्टी कार्यकतार्ओं को समाज के प्रत्येक वर्ग और नागरिकों तक पहुंचकर विपक्षी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पदार्फाश करना है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों को भी जनता के बीच पहुंचाना है, लेकिन यह सब तभी संभव हो सकेगा जब हमारी बूथ इकाई सशक्त होगी और बूथ पर काम करने वाले सभी कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्री लाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफैरन पाण्डेय, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी सहित सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष व शक्तिकेन्द्र संयोजकों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
