Dainik Athah

पंचायत चुनाव के लिए पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए काम करना है: धर्मपाल सिंह


अथाह ब्यूरो
लखनऊ/उन्नाव।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को उन्नाव में मंडल अध्यक्षों तथा शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि मंडल इकाई भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूत कड़ी है। यही वह केन्द्र है जहां पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम और अभियान जमीनी स्तर पर जीवंत रूप लेते है। मंडल की शक्ति बूथ तथा शक्तिकेन्द्र की मजबूत संरचना में समाहित होती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्राथमिक सदस्य भाजपा की पूंजी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनसे सतत सम्पर्क करते हुए उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों से जोड़े।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल इकाई संगठन की धुरी है और शक्ति केन्द्र उसकी कार्यशीलता का आधार है। मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों के संवाद तथा समन्वय से ही संगठन की अपेक्षाएं धरातल पर मूर्तरूप लेती है। इसलिए यह निश्चित है कि मंडल अध्यक्ष जितना सक्रिय होगा उसी के अनुरूप शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति की सक्रियता परिलक्षित होगी।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र संयोजकों को मिलकर नियमित संवाद और समन्वय करते हुए सभी बूथों को सक्रिय करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी बूथों पर पार्टी के वार्षिक कार्यक्रम प्रभावी रूप से सम्पन्न हो, नियमित मासिक बैठक हो, मन की बात से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का काम हो तथा प्रत्येक बूथ के प्रत्येक मतदाता तक सम्पर्क व संवाद से ही बूथ सक्रिय व प्रभावी बनेगा। बूथ समिति के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी तथा जवाबदेही निर्धारित हो तथा बूथ अध्यक्ष का मंडल अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र संयोजक से नियमित संवाद हो। संगठन के सभी कार्यक्रम व अभियान प्रत्येक बूथ पर प्रभावी रूप से सम्पन्न हो। बीएलए-2 के पास मतदाता सूची होना चाहिए और मतदाता सूची की पूरी मैपिंग भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बूथ समिति के पास बूथ के एक-एक मतदाता की पूरी जानकारी भी होना चाहिए। बूथ पर केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ बार-बार और हर बार संवाद का स्वभाव विकसित करना चाहिए।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि जहां बूथ सक्रिय है वहीं संगठन मजबूत है। क्योंकि सक्रिय बूथ ही विचारधारा के प्रसार और चुनाव में जीत के साथ संगठन के जनाधार विस्तार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पंचायत चुनाव होने है। इसके लिए हमें पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए काम करना है। आगामी समय में सेवा कार्य, जनसम्पर्क अभियान तथा विशेष संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा तथा प्रतिबद्धता के साथ सम्पन्न करना है। इसके साथ ही लाभार्थियों से सम्पर्क तथा पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य भी करना है। बूथ स्तर पर सभी महापुरूषों की जयंती मनाई जाए तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। बूथ पर निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों को भी नियमित कार्यक्रमों से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सक्रिय बूथ के लिए मंडल अध्यक्ष व शक्तिकेन्द्र संयोजकों को अधिक सक्रिय होना पड़ेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *