Dainik Athah

चुनाव लड़ने से कार्यकर्ता का नेतृत्व व क्षमता का विकास होता है: सुनील बंसल

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक

अथाह संवाददाता
मेरठ।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा आने वाले सभी चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी। उन्होंने कहा चुनाव लड़ने से जनाधार बढ़ता है। कॉपरेटिव Election का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से कोआॅपरेटिव में सपा का कब्जा था आज हम ने चुनाव लड़ा और कोआॅपरेटिव सोसायटी के पदों पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है।

ऐसे ही भूमि विकास बैंक 278 बैंक पर निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुने गए। हम गन्ना समिति के भी Election लड़ेंगे पंचायत के भी Election लड़ेंगे। इसी से कार्यकर्ता का नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट का Election है। हमें व्यक्तिगत संपर्क पर ध्यान केंद्रित करना है।

चुनाव

एक- एक मतदाता की चौखट तक पहुंचकर प्रत्याशी को जिताना है।उन्होंने बताया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को पूरे प्रदेश में 10, 11 और 12 नवंबर को नामांकन पत्र जमा करने हैं ।मेरठ और सहारनपुर कमिश्नरी के सभी जनपदों में मतदाता सम्मेलन करने हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त किया और11 नवंबर को मेरठ सहारनपुर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रचाएंगे।

शिक्षक और स्नातक MLC Election को लेकर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व संचालन विधायक बृजेश सिंह ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह संजीव बालियान प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह देवेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री डॉक्टर चंद्र मोहन प्रदेश मंत्री सुरेश राणा अतुल गर्ग विमल शर्मा विधायक गण शिक्षक एमएलसी Election के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा स्नातक एमएलसी Election के प्रत्याशी दिनेश गोयल मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल जिला अध्यक्ष अनुज राठी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *