निगम की बढ़ाई जाए आय, वार्डों में विकास पर हो खर्चा, नगर आयुक्त से पार्षदों ने संयुक्त रूप से की चर्चा
हाउस टैक्स पर 20% छूट की अवधि को बढ़ाये जाने पर पार्षदों ने जाहिर की प्रसन्नता, वसूली पर बनाई गई योजना

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर पार्षदों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें आंतरिक वार्डों में होने वाले कार्यों को लेकर रफ्तार से करने के लिए मांग की गई।, इसी क्रम में पार्षदों द्वारा निगम की आय बढ़ाने को लेकर भी वार्ता की गई जिसमें 20% छूट की बढ़ाई गई अवधि पर भी पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता जाहिर की। नगर निगम की हाउस टैक्स वसूली को लेकर भी सभी पार्षदों तथा निगम अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। मौके पर पार्षद गौरव सोलंकी, पार्षद हिमांशु शर्मा पार्षद नीरज गोयल पार्षद पवन गौतम पार्षद संतोष पार्षद शिवम शर्मा पार्षद देवनारायण शर्मा पार्षद सुधीर, पूर्व पार्षद जाकिर सैफी पवन गौतम व अन्य उपस्थित रहे।

सभी वार्डों में विकास कार्य जारी हैं जिनको रफ्तार देने के लिए हाउस टैक्स की वसूली भी बेहद जरूरी है जिस पर पार्षदों तथा निगम अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई शहर में करदाताओं को सहूलियत देते हुए 20% की छूट भी दी गई है जिसके क्रम में जिन करदाताओं द्वारा हाउस टैक्स दिया जा रहा है उनको लाभ प्राप्त हो रहा है, हाउस टैक्स पर शासन तथा कोर्ट के माध्यम से भी निर्णय आने तक शहर के विकास में हाउस टैक्स वसूली को लेकर पार्षदों तथा निगम अधिकारियों में मंथन हुआ’
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य प्रभारी डॉ मिथिलेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिनको सभी वार्डों में प्रकाश,जल कल, स्वास्थ्य तथा निर्माण संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान देने तथा निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा गया।
