मेधा रूपम गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी, वहीं दीपक मीणा गोरखपुर के डीएम,मनीष कुमार वर्मा को भेजा गया प्रयागराज
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। शासन ने दीपक मीणा को 19 जनवरी 2025 को गाजियाबाद के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी थी। वह मात्र 6 महीने 10 दिन ही गाजियाबाद के डीएम रहे लेकिन उन्होंने इतने दिनों में ही जनता के दिल मे जगह बना ली। ठीक 10 बजे रोजाना अपने कक्ष में लोगों की समस्याएं सुनते थे। अचानक सोमवार रात शासन ने उन्हें गाजियाबाद से गोरखपुर का डीएम बनाकर भेजने का निर्णय लिया। जबकि रविन्द्र कुमार मंदर को प्रयागराज से गाजियाबाद का डीएम बनाया है। पड़ोसी जनपद गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार को प्रयागराज भेजा है।
गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी मेधा रूपम होंगी। मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुकी हैं। वर्तमान में कासगंज की जिलाधिकारी हैं। गौतमबुद्ध नगर में पूर्व तैनाती के चलते वह भौगोलिक जानकारी से परिचित हैं। जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ रहते हुए वह क्षेत्र में अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती थीं।
