Dainik Athah

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) का गठन, राष्ट्रीय टीम की हुई घोषणा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद में किसानों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए “भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम)” नाम से एक नए सशक्त संगठन का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन की राष्ट्रीय टीम की भी घोषणा की गई।

संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की घटती कृषि भूमि, फसलों के वाजिब दाम, शिक्षा का विकास और ग्रामीण इलाकों में बढ़ते शहरीकरण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। संगठन जाति, धर्म और राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करेगा।

संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा निम्नानुसार की गई जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी नियुक्त किए गए वहीं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर अयूब अली (एडवोकेट) को बनाया गया जबकि मुख्य राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी अजय प्रमुख को दी गई है तथा राष्ट्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष सोनवीर सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं धर्मेंद्र चौधरी को बनाया गया है।

मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर अयूब अली एडवोकेट ने प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि संगठन का जल्द ही ग्राम, ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर विस्तार किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग को उनके अधिकारों के लिए एक मज़बूत मंच मिल सके।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रमुख समाजसेवी, राजनेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें सचिन सरोहा (राष्ट्रीय जाट महासभा अध्यक्ष), भूपेंद्र एडवोकेट (विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष), शहजाद चौधरी (व्यापार मंडल अध्यक्ष मुरादनगर), संदीप चौधरी (भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के अध्यक्ष), हाजी आसिफ (भा.क.यू. भानु महामंत्री), संजय त्यागी (जनहित पार्टी प्रगतिशील के राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. राजपाल तोमर, असलम पठान, चौधरी कर्मवीर, इंद्रपाल, उमेश चौधरी, मोहित चौधरी, प्रितपाल खोसला, इस्तकार प्रधान, एजाज खान, रणवीर प्रधान, आजाद शमशेर, बबलू अमराला, संजय खुटैल, आशु मलिक, सुधीर चौधरी, गुड्डू हरेंद्र, विपिन चौधरी, राजू पार्षद, वीरपाल, तरुण रावत, संतवीर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने उपस्थिति दर्ज कर संगठन को समर्थन दिया।

संगठन ने किसानों और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने और उनके हक के लिए हर मंच पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *