
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी में विभिन्न विकास कार्यों व कांवड़ शिवरों का उद्घाटन किया खन्ना नगर में दिल्ली सहारनपुर रोड के पास बने शंख का फीता काट कर लोकार्पण किया जो लगभग 38 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ है। शंख भगवान विष्णु का प्रतीक हैं ऐसा माना जाता है कि शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर लोनी बॉर्डर से बंद फाटक तक लगी पोल लाइटों का भी लोकार्पण किया। जिस की लागत लगभग 58 लाख रुपए थी और बंद फाटक से लेकर टीला मोड तक लगने वाली पोल लाइटों का उद्घाटन भी किया जो लगभग 1करोड़ 28 लाख रुपए से लगेगी स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए की कहा कल से सावन का पवित्र माह शुरू हो जाएगा जो भगवान शंकर महादेव का पवित्र माह माना जाता है और कांवड़ माह भी और पूरे देश के अंदर पवित्र नदियों और स्रोतों से जल लाकर श्रद्धालु अपने इष्ट देवों के साथ भगवान भोले नाथ को अर्पित करते हैं और इन लाइटों के लगने से जो हर वर्ष लाखों रुपए खर्च होते थे उन से नगर पालिका को बचत होगी इसके साथ ही धामा वाटिका लोनी बॉर्डर पर लगने वाले कांवड़ शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया और बंद फाटक पर लगने वाले कांवड़ शिविर का भी लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा जी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करा कर शुभारंभ कराया इस अवसर पर कार्यक्रम में नरेंद्र कसाना अनिल प्रजापति सभासद धर्मेन्द्र कुमार अनिल कुमार सुभाष पंडित जी विकास वकील नरेंद्र फौजी उदयपाल प्रधान राहुल मलिक शारदा सुनीता ठाकुर रजनी शर्मा मोनिका ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
