Dainik Athah

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ‘विचार गोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी, महानगर गाजियाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन जानकी सभागार, कविनगर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रहे। अति विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर पाठक (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा) एवं विशिष्ट अतिथि मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और सांसद अतुल गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरूआत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण से हुई। इसके पश्चात आपातकाल विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ, जिसमें 1975झ्र77 के कालखंड की घटनाओं, गिरफ्तारियों एवं संघर्षों को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से दशार्या गया।
मुख्य कार्यक्रम में 30 लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ये सेनानी आपातकाल के दौरान जेलों में बंद रहकर अथवा भूमिगत होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे।

मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस द्वारा किया गया सबसे काला हमला था। इंदिरा गांधी सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान को ताक पर रख दिया। देश की जनता की आवाज दबा दी गई, मीडिया की स्वतंत्रता को कुचला गया, और लाखों राष्ट्रभक्तों को जेलों में बंद किया गया। लेकिन सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता — लोकतंत्र सेनानियों की संघर्षशीलता और भाजपा जैसी वैचारिक शक्ति ने लोकतंत्र को पुन: स्थापित किया। अति विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर पाठक ने कहा आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का परिणाम था। यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था, बल्कि यह देश के संविधान, न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक अधिकारों पर सीधा हमला था। भाजपा आज उन सेनानियों को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने अत्याचारों के आगे झुकने से इनकार कर दिया।
विशिष्ट अतिथि मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा आपातकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को ठप कर दिया गया था। लेकिन जिस साहस और संघर्ष से लोकतंत्र सेनानियों ने उसका विरोध किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

सांसद अतुल गर्ग ने कहा आपातकाल एक मानसिक आपदा थी, जिसे कांग्रेस ने जानबूझकर जनता पर थोपा। आज का आयोजन उन योद्धाओं को समर्पित है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा गाजियाबाद भाजपा लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और संघर्ष को कभी नहीं भूलेगी। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह ने कहाआपातकाल केवल एक राजनीतिक अध्याय नहीं था, वह राष्ट्र के नागरिक अधिकारों पर हमला था।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विजय बहादुर पाठक, नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, रुचि गर्ग, तरुण शर्मा, मोनिका पंडिता, प्रियंका पांडे, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, लोकतंत्र सेनानी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *