
विमान हादसे के बाद धुएं का गुबार दिख रहा

अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे इस विमान में 242 यात्री सवार थे। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। घटना के बाद बचाव और राहत कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल के संपर्क में है।
गुरूवार को एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था। लेकिन उड़ान भरने के साथ ही विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ। विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर अग्निशमन दल के साथ ही एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे। अहमदाबाद में सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।