Dainik Athah

विधायक डॉ मंजू शिवाच के नेतृत्व में आॅपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा


सैन्य बलों के अदम्य साहस का प्रतीक है आॅपरेशन सिंदूर: मंजू शिवाच

अथाह संवाददाता
मोदीनग
र। विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और गर्व से ओतप्रोत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मोदी मंदिर से प्रारंभ होकर राज चोपला तक निकाली गई। जिसका उद्देश्य भारतीय सेवा के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम—विशेषत: आॅपरेशन सिंदूर में शामिल वीर जवानों—को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी चैनपाल सिंह जिलाध्यक्ष रहें। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने किया। उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन में सम्पूर्ण यात्रा राष्ट्रभक्ति के उमंग से सराबोर रही। चौधरी चैनपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा यह आयोजन यह दशार्ता है कि मोदीनगर की जनता अपने देश के सच्चे रक्षकों के साथ खड़ी है। तिरंगा हमारे गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है।”
इस अवसर पर डॉ. मंजू शिवाच ने कहा, “हमारे सैनिकों के अद्वितीय शौर्य और बलिदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। आॅपरेशन सिंदूर हमारे सैन्य बलों के अदम्य साहस और निष्ठा का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों को और युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह , मण्डल अध्यक्ष आकाश शर्मा, सतेन्द्र त्यागी, नितिन मित्तल, नीरज त्यागी, देवेंद्र चौधरी, नवेंद्र गॉड,अमित चौधरी और हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, डॉक्टर्स, टीचर्स, एडवोकेट, युवाओं, सामाजिक कार्यकतार्ओं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। पूरे मार्ग में ह्यभारत माता की जयह्ण और ह्यवंदे मातरम्ह्ण के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे समूचा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, एकता और गौरव की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *