रक्षा मंत्री के पत्र एवं भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत




अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली पहुंचकर उप राष्टÑपति जगदीप धनखड़ एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली पहुंचे और वे सीधे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पर रक्षा मंत्री के पुत्र नीरज सिंह ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री से मुलाकात की। यहां पर उन्होंने रक्षा मंत्री को प्रयागराज महाकुंभ पर प्रकाशित पुस्तक अमृत स्नान भेंट की और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के साथ ही संगठन एवं देश के हालातों पर दोनों के बीच चर्चा हुई।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने उप राष्टÑपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें भी अमृत स्नान पुस्तक भेंट की।
