Dainik Athah

बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट निर्माता भी थे: अर्जुन राम मेघवाल

सैदपुर में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को हम संविधान निमार्ता कहते हैं लेकिन वह संविधान निमार्ता ही नहीं बल्कि राष्ट्र निमार्ता भी है।
मेघवाल शुक्रवार को मोदीनगर के गांव सैदपुर गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व बड़ा विशाल था। उन्होंने कहा वे किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं थे और विपरीत परिस्थिति में भी अपनी बातों को तर्कों के साथ रखते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के इस्तीफा वाले पत्र को ही गायब कर दिया। क्योंकि इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस से कई बातों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया था कि कांग्रेस ने ओबीसी समाज के लिए कमीशन नहीं बनाया और इसको लेकर मैं नाराज हूं।

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा लद्दाख में अत्याचार तथा ईसाई और अन्य समाज की समस्याओं को भी इस पत्र के माध्यम से उठाया गया था। भीमराव अंबेडकर हमेशा देश में ग्रसित समस्याओं को उठाते थे। आरबीआई और वित्त आयोग के जनक भी वही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा पुरुषों और महिलाओं को एक साथ मताधिकार का अधिकार भी बाबा साहब ने दिया तथा ड्यूटी के दौरान काम के 8 घंटे भी उन्होंने ही तय किए थे। नौकरी पेशा गर्भवती महिलाओं की छुट्टी का प्रावधान भी उन्हीं के द्वारा ही शुरू किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब-करीब सारे आर्टिकल के प्रस्तावक बाबा साहब ही है।

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी अपने विचार रखें तथा बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चेन पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कृष्ण वीर चौधरी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, बृजपाल तेवतिया, विनोद गौस्वमी और और एडवोकेट प्रेमवीर राठी सहित कई मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *