लहरपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकतार्ओं से संवाद किया। धर्मपाल सिंह ने सीतापुर जिला कार्यालय में अलग-अलग बैठकों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों, लहरपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ ही लहरपुर विधानसभा के अनुसूचित मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की विजय रणनीति पर चर्चा की।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा अनवरत कार्य करने वाला राजनैतिक दल है। जहां एक ओर सपा, बसपा व कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेता सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होते है। वहीं भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों तथा जनसरोकार से जुडे़ कार्यों के साथ अहर्निश जनता के बीच रहकर कार्य करती है। भाजपा विचार आधारित दल है। जबकि सभी विपक्षी दल परिवार आधारित व जाति आधारित दल है। यही कारण भाजपा को अन्य दलों से अलग करते हैं और यही कारण भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनाते है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अथक परिश्रम का पर्याय है। यही कारण है कि भाजपा जनसरोकार व जन-जागरण के अभियानों को कार्यकतार्ओं के परिश्रम से लोकव्यापी बनाने में सफल होती है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देश की आवश्यकता है, जो राष्ट्र को राजनैतिक स्थिरता के साथ आर्थिक समृद्ध और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ सुधार जन-जागरण अभियान के माध्यम से हमें वक्फ कानून के नाम पर देश में कांग्रेस द्वारा दी गई लूट की छूट का पदार्फाश करना है। इसके साथ ही वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 से पसमांदा मुसलमानों व मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार का संकल्प भी अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सभी वर्गों के बीच पहुंचाने का काम करना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि संविधान निमार्ता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर सम्मान अभियान के माध्यम से जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। गोष्ठियों के माध्यम से हमें बाबा साहेब के प्रेरक जीवन के साथ ही भाजपा द्वारा बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्यों तथा कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा बाबा साहेब के विरूद्ध किए गए षड़यंत्र को भी जनमानस के बीच पहुंचाने का काम करना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत बूथ संरचना किसी भी चुनाव को जीतने में सक्षम है। भाजपा के परिश्रमी कार्यकतार्ओं के सामर्थ्य से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जो अन्त्योदय के मार्ग पर चलते हुए गरीब और वंचित वर्ग की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मजबूत बूथ संरचना से मजबूत व्यूह रचना तैयार करना है। जो विपक्ष के हर भ्रम और झूठ को समाप्त करने के लिए बूथ पर लगातार सम्पर्क व संवाद करेगी और प्रत्येक बूथ पर भाजपा की विजय का परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि हमें सभी मोर्चो को भी बूथ पर मजबूत करते हुए मेरा बूथ-सबसे मजबूत के संकल्प के साथ काम करना है।