अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर एवं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सफल 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा की देख रेख में मुरादनगर विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया गया।
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के राजनगर आरडीसी से प्रारंभ इस रैली को विधायक अजीत पाल त्यागी और भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आरडीसी राज नगर पेट्रोल पंप से शुरू होकर राजनगर सेक्टर 10 चौराहे से होती हुई सेक्टर 14 इंग्राहम स्कूल से होकर कवि नगर मार्केट से होते हुए शास्त्री नगर चौराहे से निकलकर डायमंड फ्लाईओवर से पहले वीर सावरकर चौक चौक पर संपन्न हुई। विधायक अजीत पाल त्यागी ने वीर सावरकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा माल्यार्पण किया। अजीत पाल त्यागी ने सभी कार्यकतार्ओं का आभार जताते हुए स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे पार्टी के 14 अप्रैल तक के सभी आयामों में जुट जाने की अपील की।

रैली के आयोजन को सफल बनाने में रैली के विधानसभा संयोजक मोनू त्यागी और मंडल अध्यक्षों , पार्षदों आदि का विशेष योगदान रहा। युवा कार्यकतार्ओं ने बड़े उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। रास्ते में कई जगह समर्थकों द्वारा बुलडोजर से पुष्प वर्षा भी की गई आतिशबाजी की गई।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया रैली का मुख्य उद्देश्य योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और सरकार एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करना था।

उत्तरप्रदेश सरकार के 8 साल के कार्यकाल में उत्तरप्रदेश को बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश व् भय मुक्त प्रदेश बना दिया है ,विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा के नगर कार्यालय के उद्धघाटन में बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा की रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से पार्टी का स्थापना दिवस बनाया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने टंकी रोड ,विजय मंडी व् मैन कसबे में घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में लोगो को बताया। लोगो से मिलते हुए विधायक ने कहा की पूर्व की सरकारों में पुरे प्रदेश में दंगे होते थे ,कानून व्यवसथ चरमराई हुई थी जिस कारण व्यापारियों में भय का माहौल था और प्रदेश से पलायन करने लगे थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। उन्होंने कहा कि देश कि पहली रैपिड ट्रैन ग़ाज़ियाबाद क्षेत्र में चली है और प्रदेश में नए नए एक्सप्रेसवे बने है। विधायक ने कहा आज महिलाओं और व्यापारियों में सुरक्षा कि भावना है। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज शर्मा ,नितिन गोयल ,अमरीश गोयल ,मनोज टिंकल ,रामपाल प्रजापति ,बिंदु त्यागी ,राहुल गोयल सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

मुरादनगर विधानसभा की बाईक रैली का संजीव गुप्ता के निवास पर हुआ जोरदार स्वागत


उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संगठन के युवा मोर्चा की ओर से विधानसभा स्तर पर युवा कार्यकतार्ओं के साथ बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रैली के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने आरडीसी कार्यालय से इस रैली का शुभारंभ किया। तथा भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने अपने राजनगर निवास पर रैली का पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ सभी को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तथा स्वागत पश्चात संजीव कुमार गुप्ता भी बाईक रैली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक कार्यो को गति देने में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए इन युवाओं का उत्साहवर्धन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाईक रैली का संचालन युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा के नेतृत्व में किया गया तथा रैली में मुख्य रूप से श्रीमती रनीता सिंह, मोनू त्यागी, नीरज त्यागी, प्रवीन चौधरी, विनीत शर्मा, गौरव चौपडा, कपिल वशिष्ठ, भानू शिशोदिया, ओम दत्त कौशिक, प्रदीप चौधरी, राहुल तोमर, के साथ सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
