- महानगर भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल ने हवन पूजन के साथ किया कार्यभार ग्रहण
- मयंक गोयल गाजियाबाद संगठन की अव्वल दर्जे की पहचान स्थापित करेंगे: सुनील कुमार शर्मा
- मयंक गोयल के नेतृत्व में भाजपा गाजियाबाद में और अधिक मजबूत होगी और संगठन का विस्तार होगा: अजीत पाल त्यागी
- मयंक गोयल एक कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता है: संजीव शर्मा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल के प्रथम आगमन एवं पद भार ग्रहण समारोह का आयोजन 19 मार्च 2025 को भाजपा महानगर गाजियाबाद मुख्यालय, नेहरू नगर में किया गया। इस अवसर पर 11 ब्राह्मण के मंत्रोपचार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। सभी आगंतुकों का स्वागत पटका पहनाकर किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने विधिवत रूप से मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया । मयंक गोयल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठों का स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी में संगठन की शक्ति से ही कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन होता है। मयंक गोयल का अनुभव और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा महानगर गाजियाबाद और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा भाजपा संगठन एक कार्यकर्ता परिवार के रूप में काम करता है, यहां कार्यकर्ता की ही ताजपोशी होती है अन्य दलों की तरह परिवारिक व्यक्ति विशेष की नहीं। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष बने मयंक गोयल की पहचान भाजपा में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में है। निश्चित रूप से वे अपने नेतृत्व में संगठन के सभी आयामों में गाजियाबाद संगठन की अव्वल दर्जे की पहचान स्थापित करेंगे।
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है और नेतृत्व का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मयंक गोयल एक कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में गाजियाबाद संगठन और अधिक प्रभावशाली बनेगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा गाजियाबाद महानगर भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल की नियुक्ति पार्टी का एक सकारात्मक निर्णय है। उनके संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं। शहर विधायक एवं निवृतमान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा मैंने खुद महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, और मुझे पता है कि यह पद संगठन के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। नव निर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल अपनी कार्यशैली और अनुभव से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा गाजियाबाद में और अधिक मजबूत होगी और संगठन का विस्तार होगा।

पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक मोंगा ने मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन निश्चित तौर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का मुकाम हासिल करेगा। मयंक ने बाल्यकाल से अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए संगठन की कार्यकुशलता को अपने जीवन में उतारा है।

इस मौके पर पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रमुख रूप से बलदेव राज शर्मा, मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, तरुण शर्मा, जगदीश साधना, पूर्व सांसद डा. रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, कृष्ण वीर चौधरी, सरदार एसपी सिंह, डा. वीरेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी, रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, राजेश त्यागी, संजीव गुप्ता, सुनील यादव, इंदु जौहरी, धीरज शर्मा, संजय झा, गुंजन शर्मा, संजय कांत शर्मा, संजय रावत, संजीव चौधरी, दिवाकर सिंघल, सुरेन्द्र नागर, संदीप त्यागी, अश्वनी शर्मा, अमित त्यागी रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, प्रिया प्रियदर्शिनी, मीना भंडारी, पूनम कौशिक, अमृता सिंह, अनीता शर्मा, शीतल चौधरी, पूनम सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।








