Dainik Athah

गाय के बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती: नंद किशोर गुर्जर

  • पूर्व चेयरमैन पं. राम आसरे शर्मा के होली मिलन में उमड़ी भीड़
  • सांसद डा. राजकुमार सांगवान, विधायक डा. मंजू शिवाच, नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली भी होली मिलन में पहुंचे

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा गाय के बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। गाय में सभी देवी देवता निवास करते हैं।
नंद किशोर गुर्जर मोदीनगर में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन पंडित राम आसरे शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली के कार्यक्रम अब होते कहां है, यहां बड़ी अच्छी रागनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा रागनी अथवा लोक गायक बड़ी कला है। हीरो हीरोइन इनके सामने कहीं नहीं टिकते। अंग्रेजों एवं मुगलों के आतंक के समय लोक गायकों ने इतिहास को संजोकर देश को सुनाई। भारतीय संस्कृति में इनका बड़ा योगदान है। आज के टेंशन के समय हंसना बहुत आवश्यक है। उल्लास का पर्व है। उन्होंने होली के शानदार कार्यक्रम के लिए राम आसरे शर्मा को बधाई।

होली मिलन कार्यक्रम पंडित राम आसरे शर्मा एवं भाजयुमो के नगर अध्यक्ष मयंक शर्मा ने आयोजित किया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक डा. मंजू शिवाच, बृजपाल तेवतिया, राहुल चौधरी डैनी प्रमुख, राजन चौधरी चेयरमैन गन्ना विकास समिति, चेयरमैन विनोद वैशाली, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, सत्यवीर राघव, सतेंद्र त्यागी, मूल चंद गर्ग, सतपाल तेवतिया, देवेंद्र सिसोदिया, मनीष अग्रवाल, बॉबी मेंबर, संजय पिंडी, मोहित शर्मा, अमित कराटे, मधु सुदन शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप बोस समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन योगेंद्र बल्हारा एवं मुलतान शर्मा ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *