Dainik Athah

नंद किशोर गुर्जर के पुत्र एडवोकेट नागेश के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक दिग्गज

  • पुत्र नागेश का विवाह बगैर दहेज संपन्न करा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दिया समाज को संदेश
  • कसाना गौत्र में पुत्र का रिश्ता कर साधे राजनीतिक समीकरण
  • डीएम समेत पहुंचा प्रशासनिक अमला

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के पुत्र एडवोकेट नागेश गुर्जर के विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में वर- वधू को आशीर्वाद देने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के विभिन्न राज्यों से आये दिग्गजों ने वर वधु को आशीर्वाद देने के साथ ही विधायक को बधाई दी। इस विवाह समारोह को बगैर दहेज संपन्न करवा कर नंद किशोर गुर्जर ने पूरे गुर्जर समाज को संदेश देने का प्रयास किया। बता दें कि गुर्जर समाज में दहेज का बड़ा प्रचलन है। इसके साथ ही बैंसला गौत्र वाले विधायक ने कसाना गौत्र में पुत्र का विवाह कर राजनीतिक दांव भी आजमाया है। उनकी पुत्र वधु डा. पूजा कसाना रिस्तल निवासी चौधरी लायक राम कसाना की पौत्री एवं चौधरी लीलू पहलवान की पुत्री है।

शनिवार को इंदिरापुरम के एक बैंक्वेंट हॉल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार, भाजपा के राष्टÑीय सह संगठन महामंत्री शिवकुमार, गौतमबुद्धनगर सांसद डा. महेश शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अजीत पाल त्यागी, धर्मेश तोमर, दिनेश कुमार गोयल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक संगीत सोम, गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *