Dainik Athah

योगी सरकार का बजट प्रदेश के समग्र विकास का एक मजबूत रोडमैप: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इसे प्रदेश के समग्र विकास का एक मजबूत रोडमैप करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी द्वारा प्रस्तुत किया गया 2025-26 का बजट प्रदेश के चौमुखी विकास को गतिमान करने वाला बजट है।
ेउन्होंने कहा यह बजट ‘नए उत्तर प्रदेश’ के नवीन सपनों तथा गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगा। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूर दृष्टि सोच के अनुरूप वाला बजट है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ऐतिहासिक बजट के लिए उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार प्रकट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *