Dainik Athah

2025 में फिर 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण करेगी योगी सरकार

  • योगी सरकार का दमदार बजट- वन एवं पर्यावरण
  • यूपी में बढ़ी बाघों की संख्या, वर्ष 2018 में 173 से वर्ष 2022 में बढ़कर हो गए 205 बाघ

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में वन व पर्यावरण विभाग की अभूतपूर्व उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में भी 35 करोड़़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है।

सदन में वित्त मंत्री की महत्वपूर्ण बातें…
. वर्तमान में प्रदेश में वृक्षाच्छादन प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का 9.96 प्रतिशत हो गया है।
. उत्तर प्रदेश वनावरण व वृक्षाच्छादन में वृद्धि के मामले में पूरे देश में द्वितीय स्थान पर रहा है।
. वर्ष 2021-2022 से वर्ष 2024-2025 तक प्रदेश में कुल 138.98 करोड़ पौधरोपण किया गया।
. वषार्काल-2025 में भी 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है।
. प्रदेश में वर्ष 2018 में बाघों की संख्या 173 से वर्ष 2022 में बढ़कर 205 हो गयी है।
. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या दोगुनी होने के क्रम में उक्त टाइगर रिजर्व को टीएक्स 2 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
. जनपद गोरखपुर में कैम्पियर रेंज के अन्तर्गत “रेड हेडेड गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र” देश का पहला गिद्ध प्रजनन केन्द्र स्थापित किया गया है।
. जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने की नई योजना प्रस्तावित की गई है, जिसके लिये लगभग 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *