Dainik Athah

लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के डीएम ने दिए निर्देश, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। गाजियाबाद में सीएमआई 66 एस पोर्टल पर 139 परियोजनाएं प्रदर्शित हैं जिनमें से 81 परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा 58 परियोजनाएं गतिमान है। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाएं कार्यों में प्रगति बढ़ाने एवं विलंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। जनपद गाजियाबाद में सीएम आईएस पोर्टल पर 139 परियोजनाएं प्रदर्शित हैं जिनमें से 81 परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा 58 परियोजनाएं गतिमान है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समस्त कार्यदाई संस्थाएं कार्यों में प्रगति बढ़ाएं एवं विलंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, कार्यदाई संस्थाओं द्वारा परियोजना से संबंधित उपलब्ध कराए गए पर्ट चार्ट के अनुसार कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।. जल निगम शहरी द्वारा निर्माणधीन परियोजनाओं की धीमी गति पर भी सख्त नाराजगी व्यक्ति गई, समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एवं समस्त निर्माणकारी संस्थाओं के अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *