Dainik Athah

नीरज सिंह ने विजय मोहन के यहां जाकर पुत्र शोक पर संवेदनाएं व्यक्त की

गाजियाबाद। यूथ आइकॉन एवं भाजपा युवा नेता नीरज सिंह ने  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन शर्मा के आवास पर पहुंचकर पुत्र शोक पर संवेदनाएं व्यक्त की। बता दे की पिछले शनिवार को विजय मोहन के पुत्र अर्पित मोहन का स्वर्गवास हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को नीरज सिंह गाजियाबाद आए और उन्होंने विजय मोहन के आवास पर जाकर ढाढ़स बाधा। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ  नेता बलदेव राज शर्मा, अशोक मोगा, पवन गोयल रविंद्र कांत त्यागी, अरविंद भारती, डी डी यादव व दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *