Dainik Athah

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह का जन्म दिन लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया

  • नीरज सिंह को जन्म दिन पर बधाई देने के लिए उमड़ी नेताओं- कार्यकर्ताओं की भीड़
  • गायत्री परिवार ने किया जन्म दिन पर 108 कुंडीय यज्ञ

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह का जन्म दिन लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी नीरज सिंह के गोमती नगर स्थित निवास पर मंगलवार को सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ने लगी थी। इस दौरान अपने घर पर एवं घर के सामने स्थित एमआईटी कॉलेज में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां पर छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही विधायकों, सांसदों एवं मंत्रियों ने भी उन्हें जन्म दिन पर बधाई दी। इस दौरान गायत्री परिवार ने उनके जन्म दिन पर 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया था। नीरज सिंह ने सपत्नीक यज्ञ पूजन किया। इस दौरान गाजियाबाद समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लोग उन्हें बधाईदेने पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *