Dainik Athah

देश में भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी में है: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ दिया अब भविष्य की तैयारी का समय है। देश में भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी में है। उत्तर प्रदेश में वही एक मात्र विकल्प है। पीडीए ही भाजपा को मात देगा।
यादव गुरूवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में कार्यकतार्ओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। वह आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है। इसलिए समाजवादी पार्टी की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। भविष्य में नई पीढ़ी के लिए काम करना ही होगा। उन्होंने कहा कि पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। इसलिए वह षडयंत्र करने से बाज नहीं आ सकती है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने और निदोर्षों को झूठे मुकदमों में फंसाने का काम भाजपा कर रही है। उत्तर प्रदेश का विकास ठप्प है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सत्ता लोलुप भाजपा नई-नई चालें चलती रहेगी। उससे सावधान रहना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जनता त्रस्त है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी से नौजवान परेशान है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। उनकी फसलों को एमएसपी नहीं मिल रही है। उनकी आय दुगनी करने का दावा भी धोखा साबित हुआ है। प्रदेश में पूंजी निवेश के नाम पर हवाई दावे किए गए हैं। प्रदेश में एक भी नया उद्योग या बिजली घर नहीं लगा। उन्होंने आवहान किया कि प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। भाजपा ने प्रदेश को दशकों पीछे धकेल दिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही जीवन में बदलाव आएगा और गांव की तस्वीर में भी परिवर्तन आएगा।
यादव ने कहा कि भाजपा जनता के प्रति ईमानदार नहीं हैं। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। सड़कों के गड्ढे अभी तक नहीं भरे गए हैं। करोड़ों का बजट कहां गया पता नहीं चल रहा है। वृक्षारोपण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने पूरी व्यवस्था को तहत नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकतार्ओं को और भी ज्यादा मेहनत से जुटे रहना हैं। समाजवादी पार्टी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उसका मानना है कि किसान खुशहाल होगा और नौकरी रोजगार के रास्ते खुलेंगे तभी विकास सार्थक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *