Dainik Athah

स्वतंत्रता दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी प्रभात त्रिपाठी ने पत्नी के साथ किया ध्वजारोहण

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
स्वतंत्रता दिवस भारत ही नहीं पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। हर खास और आम ने ध्वजारोहण कर खुशी का अनुभव किया। इसी कड़ी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी प्रभात त्रिपाठी ने भी ध्वजारोहण किया।

प्रभात त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस पर पत्नी कालिंदी त्रिपाठी के साथ शक्ति खंड, इंदिरापुरम में आयोजित ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि भारत को आजादी लाखों देशभक्तों की शहादत के बाद मिली है। इस आजादी को बनाये रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी आजादी की गाथाएं बताने की आवश्यकता है। उन्हें यह बताया जाये कि आजादी से पहले देश के क्या हालात थे और किस प्रकार आंदोलन हुए और देशभक्तों ने अपना सर्वस्व देश के ऊपर न्यौछावर कर दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्होंने रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी प्रभात त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी कालिंदी त्रिपाठी का स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *