Dainik Athah

भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियां तेज: चार राज्यों के साथ सितंबर- अक्टूबर में हो सकते हैं उप्र में विधानसभा के उप चुनाव

  • चार राज्यों के दौरे पर निर्वाचन आयोग
  • 15 से 20 दिन में भाजपा घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

अशोक ओझा
नयी दिल्ली
। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनावों की घोषणा का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। निर्वाचन आयोग सितंबर- अक्टूबर माह में देश के चार राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी दस विधानसभा सीटों के उप चुनाव की घोषणा कर सकता है।
बता दें कि इसी वर्ष देश के चार राज्यों हरियाणा, महाराष्टÑ, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस समय भारत निवार्चन आयोग इन चुनावी राज्यों के दौरे पर है। निर्वाचन आयोग की टीम सबसे पहले जम्मू कश्मीर पहुंची तथा वहां पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद निर्वाचन आयोग अन्य राज्यों के भ्रमण पर है तथा वहां पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग चार राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दस सीटों के उप चुनाव की तारीख घोषित करने पर विचार कर रहा है। जम्मू कश्मीर में चुनाव पहले करवाने पर भी विचार किया जा रहा है। आयोग के सूत्रों का दावा है कि आयोग अक्टूबर के अंत तक चारों राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत जिन राज्यों में उप चुनाव होने है उन्हें भी संपन्न करवाना चाहता है। हालांकि राजनीतिक दलों ने भी इसी अनुमान के आधार पर अपनी तैयारियां की है। तैयारियों के लिहाज से भाजपा अन्य दलों से आगे चल रही है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश की भी दस सीटों पर उप चुनाव सितंबर- अक्टूबर में संपन्न हो सकते हैं।
उधर भाजपा- सपा- कांग्रेस और बसपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। उम्मीद है कि अगस्त के अंत तक अथवा सितंबर के शुरूआती दिनों में सभी दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *