Dainik Athah

विभाजन विभीषिका दिवस 14 को: भाजपा पूरे प्रदेश में आयोजित करेगी गोष्ठी, लखनऊ में सीएम योगी का संबोधन

गाजियाबाद के मोदीनगर में राष्टÑीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी करेंगे संबोधन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार, 14 अगस्त को प्रदेश में जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित करके विभाजन की त्रासदी पर चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री गोष्ठियों को संबोधित करेंगे। भाजपा गोष्ठियों के माध्यम से देश के विभाजन की विभीषिका पर चर्चा करते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए देश के नागरिक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति के कर्तव्यों पर भी संवाद करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता व हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डॉ समीर सिंह ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी अयोध्या, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा तथा ब्रजेश पाठक बनारस में संवाद करेंगे। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी बस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद में विभाजन विभीषिका गोष्ठी को संबोधित करेंगे।
डॉ समीर सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा बदायूं, पंकज चौधरी महराजगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर लखनऊ जिला, दयाशंकर सिंह गाजीपुर, एके शर्मा आजमगढ़, नंद गोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज, जयवीर सिंह फिरोजाबाद, सुनील शर्मा बागपत, बेबी रानी मौर्य मथुरा, अनिल राजभर जौनपुर, योगेन्द्र उपाध्याय नोएडा, दारा सिंह चौहान मऊ, कपिल देव अग्रवाल शामली, जसवंत सैनी मुरादाबाद, गुलाब देवी सम्भल, सोमेन्द्र तोमर सहारनपुर, ब्रजेश सिंह मुजफ्फरनगर, संदीप सिंह एटा, अरूण सक्सेना पीलीभीत, संजय गंगवार शाहजहांपुर, नितिन अग्रवाल सीतापुर, राकेश सचान कानपुर, अजीत पाल औरैया, राकेश निषाद फतेहपुर, असीम अरूण कन्नौज, गिरीश यादव भदोही तथा पूर्व मंत्री अशोक कटारिया अमरोहा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठियों को संबोधित करेंगे।
डा. समीर सिंह ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक गोण्डा, कान्ता कर्दम अलीगढ़, संतोष सिंह बरेली, सलिल विश्नोई कानपुर देहात, बृज बहादुर अलीगढ़ जिला, दिनेश कुमार शर्मा इटावा, मानवेन्द्र सिंह हमीरपुर, देवेश कुमार लखीमपुरखीरी, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, प्रियंका सिंह रावत बहराइच, संजय राय बाराबंकी, सुभाष यदुवंश सिद्धार्थनगर, रामप्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे हाथरस, पूनम बजाज कासगंज, शिवभूषण सिंह कानपुर, डीपी भारती शाहजहांपुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य जालौन, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला सुल्तानपुर, राकेश त्रिपाठी अमेठी, आनंद दुबे अम्बेडकरनगर में गोष्ठियों को संबोधित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *