Dainik Athah

भाजपा की साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार मानती है। वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का काम करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डा. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया गया है। अब उपचुनाव और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी भाजपा का सफाया करने को तैयार है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ षड्यंत्र करती रहती है। इसका विफल कराने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा मतदाताओं को जागरूक बनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यकतार्ओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करना चाहिए ताकि भाजपा किसी भी साजिश या षडयंत्र में सफल न हो सके। जनता और सभी मतदाता इस बात का ख्याल रखें कि भाजपा मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की नापाक कोशिश में सफल न होने पाये। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन सच्चाई और निष्ठा से चलता है। समाजवादी पार्टी के नेताओं को जनता से निकट सम्पर्क रखते हुए उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।
यादव ने कहा कि भाजपा जनता के लिए चुनौती बन गई है। अन्याय और अत्याचार भाजपा का एजेंडा है। भाजपा की नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। बहन-बेटियों से अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है। भाजपा से राहत पाने के लिए अब समाजवादियों को जनता के सहयोग से 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया करना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *