Dainik Athah

भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर तिरंगा लगायें: अजीत पाल त्यागी

  • मुरादनगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
  • तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा वर्ग में राष्ट्र भक्ति की भावना उत्पन्न हो और देश सेवा का जज्बा पैदा हो: विधायक अजीत पाल त्यागी

अथाह संवाददाता
मुरादनगर
। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं ने रविवार शाम विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा मेरठ रोड स्थित डॉ भीम रैप अंबेडकर पार्क से शुरू होकर कस्बा रोड, मैन बाजार होते हुए रावली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड पर खत्म हुई। यात्रा के मद्देनजर पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे।
यात्रा का नेतृत्व करते हुए क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा लहराना चाहिए जिससे देश के लोगो में एवं विशेष कर युवा वर्ग में राष्ट्र भक्ति की भावना उत्पन्न हो और देश सेवा का जज्बा पैदा हो। अजीत पाल त्यागी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर घर जाकर तिरंगा लगाए और लोगों में देश भक्ति की भावना को बढ़ावा दे।
तिरंगा यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज त्यागी, मनोज शर्मा, दिनेश चौधरी, राकेश गोयल, गीता चौधरी, उषा चौधरी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस उपयुक्त नरेश कुमार ने शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे मुख्य चौराहो पर भारी सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *