Dainik Athah

‘एक पेड़- नगर निगम के नाम’ कार्यक्रम के अन्तर्गत 16 गांवों में चलाया वृक्षारोपण अभियान

डंपिंग ग्राउंड हटाओ और विकास संघर्ष समिति ने

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद/ मुरादनगर।
विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद एवं डम्पिग ग्राउंड हटाओ समिति भिक्कनपुर, (मुरादनगर) के संयुक्त तत्वावधान में 16 गांवों के प्रतिनिधियों ने पाइप लाइन मार्ग पर एक पेड़ नगर निगम के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण अभियान चलाया।

विकास संघर्ष समित के सचिव सलेक भईया ने बताया कि विकास संघर्ष समिति और डंपिंग ग्राउंड हटाओ समिमि ने संयुक्त रूप पाइप लाइन रोड भिक्कनपुर/ महमूदाबाद स्थित नगर निगम गाजियाबाद के डम्पिग ग्राउंड के पास एक पेड़, नगर निगम के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के 51 पौधों को लगाया गया एवं उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इसी प्रकार यहां पर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को वृक्षारोपण का कार्य जब तक किया जाता रहेगा, जब तक यहां पर जगह की उपलब्धता रहेगी। उक्त स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य डम्पिग ग्राउंड से हो रहे प्रदूषण से मुक्ति पाने के क्रम में किया जा रहा है।

इस वृक्षारोपण कार्य क्रम में समिति अध्यक्ष चौधरी आजाद प्रमुख, कृष्ण देव आर्य प्रधान, बिट्टू चौधरी, मिन्टू प्रधान, बृजपाल सिंह निमेष, बूटन त्यागी, सूरज मुनी त्यागी, आर्य राजेन्द्र त्यागी, केके त्यागी, नीटू चौधरी, दक्ष नागर, प्रवीण त्यागी, मिन्टू कसाना, रणधीर पहलवान, डॉ योगराज त्यागी, किशोर कुमार, पिन्टू जाटव, सुमित आर्य, डॉ जय श्री बन्सल आदि शामिल रहे।

सभी ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों की परवरिश करने एवं जब तक यह कूड़ा डम्प किया जाना बन्द नहीं किया जाता तब तक माह के प्रत्येक रविवार को एक पेड़ नगर निगम के नाम अभियान जारी रहेगा की शपथ ली। सभी सदस्यों ने एक लाख हस्ताक्षर अभियान में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *