Dainik Athah

यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने की आधारशिला है: केशव प्रसाद मौर्य

  • समग्र विकास और विकसित भारत की मजबूत नींव डालने वाला है बजट

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट गांव-गरीब के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन और किसानों की आय में वृद्धि को धरातल पर उतारने वाला बजट है। यह गरीबों, महिलाओं, उत्तम स्वास्थ्य, कृषि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को समर्पित बजट है। जिसके लिए केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत का रोड मैप और गरीब कल्याण तथा समग्र विकास पर केंद्रित बजट है, सर्व समावेशी बजट है। महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों, किसानों और सर्व समाज के हितों को सर्वाेपरि रखा गया है। समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की नीव रखने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों व नारीशक्ति को समर्पित बजट है। किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मिडिल क्लास के घर के सपने पूरे होंगे बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस किया गया है।
यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने की आधारशिला है। बजट में रोजगार का पिटारा खोला गया है। किसानों व युवाओं के लिए बडे़ ऐलान किये गए हैं। नौकरी पेशा व पेंशनरों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की चौथे चरण का शुभारम्भ होगा, बजट विकसित भारत का रोड मैप है। गरीब कल्याण व समग्र विकास पर केंद्रित बजट है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *