Dainik Athah

भाजपा सरकार नए-नए कानून बनाकर निदोर्शों का उत्पीड़न कर रही है: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र से जब तक भाजपा बेदखल नहीं होगी तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा। भाजपा सरकार के रहते न आरक्षण के प्राविधान बचेंगे और न सामाजिक न्याय मिलेगा। किसानों की आय दुगनी नहीं होगी। नौजवानों की बेरोजगारी बनी रहेगी। भाजपा सरकार नए-नए कानून बनाकर निदोर्शों का उत्पीड़न कर रही है।
अखिलेश यादव आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकतार्ओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अब भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। अयोध्या के निर्णय से सारे देश का सम्मान बढ़ा है। अयोध्या को लेकर भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है। वे हताश-निराश है। भाजपा को अपनी करनी भोगनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए इंडिया गठबंधन की जीत के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे।
यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अयोध्या में पहले भी विकास कार्य किए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बेस्ट सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी समाजवादी सरकार ने जो काम किए वे टिकाऊ है और आज भी वैसे ही दिख रहे हैं। समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप छात्र-छात्राओं को दिये गये थे वे आज भी चल रहे हैं। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी हमारे कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकतार्ओं से जोर देकर कहा कि साइकिल चुनाव चिह्न और समाजवादी झंडा को याद रखना है।
इस अवसर पर श्री करतलिया बाबा आश्रम, संत तुलसीदास घाट अयोध्या के महंत रामदास महाराज (बालयोगी) ने अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की शुभकामना की और जीवन में सदा सफलता का आशीर्वाद दिया। अयोध्या के महंत ने अखिलेश यादव सहित अवधेश प्रसाद सांसद फैजाबाद-अयोध्या, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव तथा श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष को राम नामी ओढ़ाकर सम्मानित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *