Dainik Athah

जेडी नड्डा के मंत्र पर टिकी है प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर

लोकसभा चुनाव 2024 की छाया में होगी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति

इंडिया गठबंधन के बाद प्रदेश में क्या होगी भाजपा की रणनीति बतायेंगे नड्डा

प्रदेश की समीक्षा रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद यूपी का दौरा कर रहे हैं नड्डा

दो दिन तक समीक्षा कर चुके हैं राष्टÑीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष

उप चुनावों को लेकर भी बन सकती है रणनीति

अशोक ओझा
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को प्रदेश की राजधानी में आ रहे हैं। वे यहां पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार यूपी आ रहे नड्डा भविष्य के लिए प्रदेश भाजपा को क्या मंत्र देंगे इसके ऊपर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही सरकार की नजरें भी टिकी है।


बता दें कि लोकसभा चुनावों में भाजपा का उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इंडिया गठबंधन भाजपा से बहुत आगे निकल गया। यूपी में भाजपा के प्रदर्शन से भाजपा नेतृत्च के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिंतित है। क्यों न हो जिस प्रदेश पर भाजपा को उम्मीद थी वहीं पर उसके प्रदर्शन के चलते भाजपा अपने बूते केंद्र में सरकार नहीं बना सकी। इतना ही नहीं मोदी समेत अधिकांश विजयी प्रत्याशियों के जीत के आंकड़े में भी गिरावट आई। इसके साथ ही दलित वोट बैंक भी भाजपा से विमुख होने लगा तथा सामान्य वर्ग भी अपने भाजपा राज में उपेक्षित मान रहा हो।
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने प्रदेश के हर जिले में पर्यवेक्षक भेजकर समीक्षा की कि पार्टी की यह स्थिति आखिर क्यों हुई। पर्यवेक्षकों ने अपनी अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी। इसके बाद राष्टÑीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन लखनऊ में रहकर समीक्षा कर चुके हैं। भाजपा की समीक्षा रिपोर्ट के बाद उन्होंने मंत्रियों एवं मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारियों से अलग अलग बात की थी। उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी।


अब सभी की नजरें इस बात पर लगी है कि प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उप चुनावों के साथ ही 2027 के लिए पार्टी की रणनीति क्या होगी। इसके साथ ही पार्टी से जो वोट बैंक पिछड़ा और दलित छिटका है उसको वापस लाने के लिए क्या प्रयास किये जायेंगे। इतना ही नहीं संगठन चुनावों को लेकर पार्टी की क्या रणनीति होगी। इन मुद्दों पर ही कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि जेपी नड्डा दिशा निर्देश देंगे।


भाजपा की रविवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ ही सांसद, विधायक, हारे हुए सांसद- विधायक, जिला व महानगर अध्यक्ष, सभी नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

समापन करना था रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को
भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को करना था, लेकिन वे अस्वस्थ्य होने के कारण गुरुवार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती है। उनके अस्वस्थ्य होने के कारण अब समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *